Weather Update: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को अब दिन के समय गर्मी का एहसास होने लगा है। वही, IMD की ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान- फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी है।
इसके साथ ही 23 से 26 फरवरी के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 22 फरवरी को केरल और माहे में भी ऐसे ही मौसम की स्थिति रह सकती है।
इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत के राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहेगा। 23 और 24 फरवरी को ओडिशा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
वहीं 22 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 23 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है। इसके अलावा असम, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में 23 और 24 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और 23 से 24 फरवरी के बीच उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है।
वही, अगले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। देश के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल






