Rain Hailstorm Alert: भारत के कई राज्यों में अप्रैल के पहले दिन से ही भारी बारिश और ओलाष्टि ने मौसम का हाल बदल दिया है। ऐसे में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में मुश्किलें बढ़ गई है। खासतौर पर इस मौसम की मार इन राज्यों के किसानों को झेलनी पड़ रही है। जहां कुछ किसान पहले से ही आर्थिक दबाव में थे, ऐसे में यह प्राकृतिक की मार (Natural Disaster) उनके लिए बड़ा झटका बनकर आई है।
बता दें कि पंजाब और अन्य कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान (Hailstorm Caused heavy Damage to Crops) पहुंचाया है। मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों तक उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और मध्य भारत तक कई राज्यों में बारिश, तेज आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट (Hailstorm Alert) जारी किया है।
किसानों की तैयार फसलें हुईं बर्बाद
जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम अचानक बिगड़ गया। 31 मार्च को आई तेज आंधी और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और हरे चारे की फसलों को गिरा दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के लगभग 16,000 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में फसल को नुकसान (crop damage) हुआ है। कई जगहों पर 20 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक फसल खराब हो गई है। किसान अब इस बात को लेकर परेशान हैं कि उनकी सालभर की मेहनत कुछ ही घंटों में बर्बाद हो गई।
बारिश का खतरा जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 और 7 अप्रैल को भी बारिश की संभावना जताई है। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है, क्योंकि पहले से खराब फसलों पर अगर बारिश फिर से होती है, तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता है। देखा जाए तो कई राज्यों में इस समय गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार होती है, ऐसे में बारिश और ओले सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। खेतों में पानी भरने से फसल की गुणवत्ता भी खराब हो जाती है।

किसानों मुआवजे की मांग कर रहे
आर्थिक रूप से कमजोर किसानों का कहना है कि अभी तक उनके नुकसान का सही आकलन नहीं हुआ है। पंजाब के भारतीय किसान यूनियन (कादियां) (Bharatiya Kisan Union (Kadian)) के नेता निशान सिंह ने सरकार से प्रति एकड़ 50,000 रुपये मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि कई किसानों की आर्थिक स्थिति पहले ही कमजोर है, ऐसे में अगर सरकार जल्द मदद नहीं करती तो उन्हें भारी संकट का सामना करना पड़ सकता है।
दिल्ली, यूपी और अन्य राज्यों का हाल
IMD के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 और 6 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 7 और 8 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। कुछ जगहों पर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट
देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे में ओलावृष्टि का खतरा भी बना हुआ है।
- 6 अप्रैल: उत्तर प्रदेश
- 7 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान
- 7-8 अप्रैल: हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली
- कश्मीर घाटी में 7 अप्रैल को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
ये भी पढ़ें: WhatsApp अनजान कॉल से रहें सावधान! एक छोटी सेटिंग से बच सकते हैं आप बड़े साइबर फ्रॉड से






