Weather Update: देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 8 राज्यों में बारिश-बर्फबारी, कहीं कोहरा तो कहीं गर्मी का असर

Weather update rainfall

Weather Update: आज महाशिवरात्रि के दौरान भारत के कई राज्यों में मौसम का रुख बदल सकता है। अनुमान यह भी है कि अगले 24 घंटे के दौरान और साथ ही आने वाले अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में तापमान अधिक बढ़ सकता है, तो कहीं बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि कुछ मैदानी राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी और दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के लिए IMD का अलर्ट

IMD की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इसी दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। 18 और 19 फरवरी को मध्य प्रदेश में भी मौसम करवट ले सकता है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 16 से 18 फरवरी के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में आज से बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, अगले 24 घंटे के दौरान, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद क्षेत्र में 16 और 17 फरवरी को मौसम बदलने के आसार हैं। 17 और 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

देशभर के विभिन्न राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
देशभर के विभिन्न राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

तापमान में होगा बढ़ा बदलाव

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहने का अनुमान है। महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

कोहरे का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा अभी भी छाया हुआ है। वहीं, तटीय कर्नाटक और कोंकण एवं गोवा क्षेत्र में 15 और 16 फरवरी को गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।

ये भी पढ़ें:   आज का दिन इन 6 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा, संभलकर करें हर काम

Recent Posts