WhatsApp Update: व्हाट्सएप पूरी दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है। अगर आप भी इस ऐप को सबसे अधिक यूज करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, WhatsApp ने हाल ही के दिनों में एक बहुत बड़ा अपडेट दिया है। बताया जा रहा है कि यह ऐप जल्द ही अपने यूजर्स से पैसे वसूल करने शुरू करेगा। इस बात की जानकारी खुद Meta ने दी है।
बता दें कि WhatsApp में सब्सक्रिप्शन फीचर लाया जा रहा है, जिसके इस्तेमाल के लिए यूजर्स को पैसों का भुगतान करना होगा। आइए अब जानते हैं कि किन यूजर्स को देना होगा पैसा और किन्हें नहीं।
इन यूजर्स को नहीं देना होगा WhatsApp को पैसा
WhatsApp के सब्सक्रिप्शन फीचर्स को लेकर आम यूजर्स को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि चैटिंग, कॉलिंग और बेसिक फीचर्स अभी भी मुफ्त रहेंगे। इस नए मॉडल का उद्देश्य सिर्फ ऐप को कमाई का एक बड़ा माध्यम बनाना है।
WhatsApp फीचर्स के लिए इन्हें देना होगा पैसा
खबरों के मुताबिक, यह सब्सक्रिप्शन मॉडल YouTube जैसे काम करेगा। यानी फ्री यूजर्स ऐप (Free Users App) का उपयोग जारी रख सकते हैं, लेकिन एक्स्ट्रा सुविधाएं सिर्फ प्रीमियम यूजर्स को मिलेंगी। Meta का लक्ष्य उन यूजर्स को टारगेट करना है, जो बिना विज्ञापन और अतिरिक्त फीचर्स वाला अनुभव चाहते हैं।
फ्री यूजर्स के लिए क्या रहेगा वही?
जो लोग सिर्फ पहले जैसा ही WhatsApp चलाना चाहते हैं, तो उन्हें पैसे नहीं देना होगा, उनके लिए WhatsApp पूरी तरह फ्री रहेगा। वे आसानी से चैटिंग, कॉलिंग और अन्य बेसिक सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं। पैसे सिर्फ उन लोगों से लिए जाएंगे, जो ऐप का प्रीमियम अनुभव चाहते हैं।

Premium Features में क्या-क्या मिल सकता है
Tech Crunch की रिपोर्ट के अनुसार, प्रीमियम सब्सक्रिप्शन (Premium Subscription) में यूजर्स को कई खास सुविधाएं मिल सकती हैं। इनमें शामिल हैं:
- स्टेटस टैब में कोई विज्ञापन नहीं दिखना – यह सबसे बड़ा फायदा होगा।
- खास स्टिकर्स और नए ऐप थीम – चैटिंग अनुभव को और रोचक बनाने के लिए है।
- तीन से ज्यादा चैट पिन करने की सुविधा – महत्वपूर्ण चैट्स को आसान एक्सेस के लिए है।
- ऐप आइकन बदलने का ऑप्शन – ऐप का लुक यूजर की पसंद के अनुसार बदलने का मौका है।
- अलग-अलग नोटिफिकेशन रिंगटोन – अलग चैट्स के लिए अलग फीचर्स होगा।
यह भी बताया जा रहा है कि आने वाले समय में कंपनी और भी फीचर्स जोड़ सकती है।
क्या चैट करने के लिए भी पैसे देने होंगे?
अब कई लोगों के मन में यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या अब लोगों को चैट करने के लिए भी पैसा देना होगा। इस सवाल पर Meta ने स्पष्ट उत्तर दिया है कि चैटिंग के लिए कोई फीस नहीं लगेगी। यूजर्स मुफ्त में मैसेज भेजना और कॉल करना जारी रख सकते हैं। सिर्फ वही लोग पैसे देंगे, जो एक्स्ट्रा फीचर्स और बिना विज्ञापन का अनुभव चाहते हैं।
क्या प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना फायदेमंद होगा?
फिलहाल के लिए अभी यह तय करना मुश्किल है कि प्रीमियम सब्सक्रिप्शन (Premium Subscription) लेना सबके लिए जरूरी या फायदेमंद है। जब तक कंपनी इसकी कीमत और फीचर लिस्ट का खुलासा नहीं करती, तब तक लोगों को इसका इंतजार करना बेहतर है।
सब्सक्रिप्शन लॉन्च कब होगा?
वही, Meta की तरफ से अभी इस खास फीचर्स के लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह फीचर जल्द ही यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है। इस फीचर्स के आने के बाद से WhatsApp अब सिर्फ एक फ्री मैसेजिंग ऐप (Messaging App) नहीं रह जाएगा, बल्कि वह प्रीमियम सुविधाओं के लिए भी विकल्प देने लगेगा।
ये भी पढ़ें: 11 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल






