Ram Navami 2026: योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में लगातार 4 दिन की मिलेगी छुट्टी

Yogi Adityanath Announcement

Ram Navami 2026: राम नवमी के शुभ दिन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राम नवमी का त्योहार उत्साह से मनाने के लिए योगी सरकार ने राज्यवासियों को राहत भरी खबर दी है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने 26 मार्च के साथ-साथ 27 मार्च को भी सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा कर दी है।

बता दें कि राज्य सरकार के इस निर्णय से सरकारी कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज के छात्रों और आम जनता को लगातार दो दिन की छुट्टी मिलेगी, ताकि त्योहार का भरपूर लाभ उठा सके।

पंचांग के कारण बना भ्रम

बताया जा रहा है कि साल 2026 में राम नवमी की तारीख को लेकर थोड़ी असमंजस थी, लेकिन हिंदू पंचांग के अनुसार, राम नवमी 26 मार्च को मनाई जा रही है, जिसका शुभ मुहूर्त अगल दिन यानी 27 मार्च तक बना रहेगा। यही वजह है कि कई धार्मिक स्थलों और क्षेत्रों में 27 मार्च को भी पूजा-अर्चना और आयोजन किए जाएंगे।

इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने दोनों दिन अवकाश देने का फैसला किया है, ताकि लोगों को त्योहार मनाने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

लगातार 4 दिन का मिलेगा अवकाश

सरकार के इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोगों को एक तरह से लंबा वीकेंड मिल जाएगा।

  • 26 मार्च – राम नवमी अवकाश
  • 27 मार्च – अतिरिक्त अवकाश
  • 28 मार्च – शनिवार
  • 29 मार्च – रविवार

इस तरह लोगों को पूरे चार दिन की छुट्टी का लाभ मिलेगा। ऐसे में परिवार के साथ समय बिताने, धार्मिक स्थलों पर जाने या छोटी यात्रा की योजना बनाने का यह सबसे अच्छा मौका है।

Ram Navami
Ram Navami

अयोध्या में खास तैयारियां (Special preparations in Ayodhya)

उत्तर प्रदेश में राम नवमी का विशेष महत्व है, खासकर अयोध्या में इसी बहुत ही अच्छे से मनाते हैं। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि होने के कारण यहां हर साल भव्य आयोजन आयोजित किए जाते हैं। आयोध्या मंदिरों में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और शोभायात्राओं का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

कर्मचारियों की मांग पर लिया गया फैसला

खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश सचिवालय कंप्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सौरभ सिंह और उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 27 मार्च को भी छुट्टी घोषित करने की मांग की थी। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि अलग-अलग पंचांगों के अनुसार महानवमी 27 मार्च को भी मनाई जाएगी। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने दोनों दिन अवकाश घोषित कर दिया।

यूपी में आस्था का सम्मान

योगी सरकार का कहना है कि यह फैसला लोगों की धार्मिक आस्था और बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। क्योंकि त्योहारों के समय यूपी के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भारी संख्या में श्रद्धालु की भीड़ देखने को मिलती हैं, ऐसे में अतिरिक्त अवकाश से व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:  अब टिकट कैंसिल करने पर नहीं मिलेगा रिफंड रेलवे के नए नियम लागू

Recent Posts